नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अन्तर्गत द्वारका साउथ थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा है। जिसमें एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों से एक बाईक व तीन स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में जिला पुलिस प्रवक्ता संजीव कुमार ने बताया कि एसआई गणेश को एक सूचना मिली थी कि दो वाहन चोर एक चोरी की मोटर साईकिल पर द्वारका सैक्टर-2 की तरफ आ रहे है। एसआई ने यह सूचना एसएचओ रामनिवास को दी। जिसपर कार्यवाही करने के लिए एएसआई संजय व जगदीश तथा सिपाही महिपाल व संजय के साथ एसएचओं ने द्वारका सैक्टर-2 के पावर हाउस पर नाकाबंदी की और वाहनों की जांच का काम आरंभ किया। इसी दौरान आरोपी मोटरसाईकिल पर आये तो पुलिस ने उन्हे रोककर पूछताछ आरंभ की जिसमें पाया गया कि मोटर साईकिल द्वारका नार्थ थाना क्षेत्र से चुराई गई है। पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ आरंभ की जिसमें आरोपियों के पास से तीन स्कूटी भी बरामद हुई। आरोपी अंकित उर्फ अरूण पुत्र बलदेव चंद निवासी महाबीर एंक्लेव पार्ट-3 व नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने चार वाहन चोरी के मामले हल होने का दावा किया है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां