दूसरे राज्यों में परिवहन सेवा के फैसले पर हरियाणा सरकार का यू टर्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दूसरे राज्यों में परिवहन सेवा के फैसले पर हरियाणा सरकार का यू टर्न

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा सरकार ने देश में कोरोना के खौफ के चलते दूसरे प्रदेशों में रोडवेज की बसे चलाने के फैसले पर यू टर्न लेते हुए अपने फैसले तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे प्रदेशों में अभी हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। गृहमंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर बस ना चलाने का आग्रह किया था, जिसे मानते हुए मुख्यमंत्री ने दूसरे प्रदेशों में बसे चलाने का निर्णय लिया वापस ले लिया। सरकार द्वारा इस बाबत परिवहन मंत्री और अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
                                 गृहमंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात में कहा था कि यात्रियों पर नजर रखने में मुश्किल होगी, क्योंकि लोग एक राज्य से दूसरे राज्य में यात्रा करेंगे तो इससे कोरोना के फैलने की आशंका है। दिल्ली समेत अभी किसी भी प्रदेश में हरियाणा रोडवेज की बस नहीं  जाएगी। विज ने कहा कि फिलहाल इंटर स्टेट बसें हरियाणा रोडवेज की नहीं जाएगी। इंटर स्टेट बस भेजने के लिए स्वास्थ्य विभाग को तैयारी करनी पड़ती है जो अभी नहीं है।

गुरुग्राम में पुलिस पर हुए हमले पर कही ये बात
वहीं विज ने कहा कि दिल्ली से लगते बॉर्डर से हरियाणा में एसेंशियल सर्विसेज के लोगों को छोड़कर अन्य किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुरुग्राम में पुलिस पर आम लोगों द्वारा किये पथराव पर अनिल विज ने कहा कि जो भी पुलिस के जवानों पर हमला करेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

अमेरिका से हरियाणा के 76 लोग आए
वहीं अनिल विज ने बताया कि अमेरिका से 76 हरियाणा के लोग आए है. जिनको डिपोर्ट किया गया है। ये लोग कानूनी तौर पर गलत तरीके से अमेरिका में रह रहें थे जिनको डिपोर्ट किया गया है. विज ने कहा इन 76 लोगों को पंचकूला में रोका गया इनके टेस्ट किए जा रहें हैं। इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी को लगाने जा रहें है. अधिकारी ये पता लगाएंगे इनको किसी इमिग्रेशन कंपनी ने गलत तरीके से तो नहीं भेजा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox