दिचाऊं आरडब्ल्यूए ने किया गांव को लाॅक डाउन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिचाऊं आरडब्ल्यूए ने किया गांव को लाॅक डाउन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ देहात में कोरोना की आहट के साथ ही गांवों में अब कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ रही है। दीनपुर मे कोरोना के संक्रमितों के पायेे जाने के बाद दिचाऊं गांव की आरडब्लयूए ने सर्वसम्मति से गांव को लाॅक डाउन कर दिया है। ताकि ग्रामीणों को इस महामारी से बचाया जा सके। ग्रामीणों ने न केवल गांव के हर आने-जाने वाले रास्ते पर बैरिकेट व पहरा लगा दिया है बल्कि गांव के मुख्यमार्ग पर ही लोगों की जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हे वहां से गुजरने दिया जा रहा है।

दिचाऊं गांव में पूरी तरह से लाॅक डाउन ।


इस संबंध में गांव की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष शिव कुमार शौकीन ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार का सहयोग करना हमारी सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है जिसे देखते हुए आरडब्ल्यूए ने पुलिस अधिकारियों से गांव को लाॅक डाउन करने की इजाजत मांगी थी उसके मिलने के बाद ही कदम उठाया गया है। आरडब्ल्यूए के सुझाव के बाद ग्रामीणों ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि गांव को पूरी तरह से लाॅक डाउन किया जाये और हर आने-जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर वहां पर पहरा लगाया जाये जिसके तहत हर गांववासी बारी-बारी से गांव में अपना पहरा देगा और आरडब्ल्यूए के सदस्य इस कार्यवाही पर पूरी नजर रखेंगे। उन्होने बताया कि गांव में यह ऐहतियातन कदम उठाया गया है। ग्रामीणों की रोजाना की सभी जरूरत की चीजें उन्हें उपलब्ध कराना भी आरडब्ल्यूए की जिम्मेदारी होगी। ऐसे लोग जो किसी आवश्यक काम से बाहर जाते है उनके लिए आरडब्ल्यूए समिति के सदस्य पास जारी करेंगे तथा गांव में सब्जी व दूसरी जरूरी चीजें बेचने वालों की जांच की जायेगी और कुछ लोगों को इस संबंध में पास भी पास जारी किये गये हैं। उन्होने बताया कि आरडब्ल्यूए के इस कार्य की प्रशासन व पुलिस ने काफी सराहना की है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह से अगर सभी जागरूक हो गये तो कोरोेना अपने आप ही खत्म हो जायेगा। लेकिन बाबा हरिदास नगर पुलिस एसएचओ जगतार सिंह का कहना है कि यह सही है कि ग्रामीण इस तरह के कदम उठा रहे है और पुलिस भी ग्रामीणों के साथ सहयोग कर इस काम को सफल बनाने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी हिदायत दी जा रही है कि नाहक किसी को परेशान नही किया जाये। कुछ ऐसे लोग भी है जो इस संकट की घड़ी में अपने घरों से दूर है और फंस गये है। ग्रामीण ऐसे लोगों की मदद करे। तथा ऐसे लोग व बुजुर्ग तथा महिलायें जिन्हे कोई मैडिकल जांच की जरूरत या दवाईयों की जरूरत हो तो ग्रामीण उनके जाने का प्रबंध करे। उन्हे रोकें नही। श्री शौकीन ने कहा कि पुलिस व एसडीएम सौम्या शर्मा के निर्देशों का ग्रामीण पूरी तरह से पालन करेंगे। और आपस में एक-दूसरे की मदद भी करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox