जनसेवा की मिसाल पेश कर रही नजफगढ़ थाने की महिला पुलिसकर्मी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जनसेवा की मिसाल पेश कर रही नजफगढ़ थाने की महिला पुलिसकर्मी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस की महामारी के चलते नजफगढ़ थाना पुलिस हर स्तर पर अपने क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। नजफगढ पुलिस जिस तरह से इस संकट की घड़ी में लोगों की सेवा व जरूरतमंदों की जरूरत पूरी कर रही है उससे लोगों के मन में पुलिस की तस्वीर ही बदल गई है। नजफगढ़ थाना पुलिसकर्मी अपनी जेब से रोजाना थाने में लंगर व भंडारे लगाकर हजारों लोगों का पेट भर रहे है और उन्हे सोशल डिस्टेंसिंग व घरों में रहने का महत्व समझा रहे है। मगर इस सब से हटकर थाने की महिला पुलिसकर्मी भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में किसी से पीछे नही है। नजफगढ़ थाने की महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमंदों को खाना खिलाने का काम तो कर ही रही है साथ ही ड्यूटी के बाद गरीबों व जरूरतमंदों के लिए रात-दिन एक कर मास्क तैयार करने के काम को अंजाम देकर जनसेवा की मिसाल भी कायम कर रही है। उनके समाजसेवा के इस जज्बे को सलाम करने का भला किसका मन नही करेगा।
नजफगढ़ थाना अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहा है। लाॅक डाउन के दौरान तो जिस तरह से पुलिस कर्मियों का रूप सामने आया है उससे तो जनता के मन में पुलिस के प्रति और भी इज्जत बढ़ गई है। नजफगढ़ थाने के अधिकारी व पुलिसकर्मी लाॅक डाउन के दौरान अपनी जेब से रोजाना गरीबों व जरूरतमंदों को थाने में भंडारा लगाकर खाना खिलाने का काम कर रहे है जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही कर्मचारी बुजुर्गों व महिलाओं की एक फोन काल पर उनके घरों तक जरूरी सामान पंहुचाने के कार्य में भी कोई कोताही नही बरत रहे है। लेकिन एक सबसे बड़ी बात जो इस जनसेवा के लिए मिसाल बन गई है, वह है थाने की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा दी जा रही सेवा की। थाने की महिला पुलिसकर्मी थाने में लंगर तैयार करने, गरीबों को खाना खिलाने की सेवा के साथ-साथ अपनी ड्यूटी के बाद गरीब व जरूरतमंदों के लिए रात-दिन मास्क बनाने का भी काम कर रही है ताकि जो लोग मास्क नही खरीद सकते वह उन तक पंहुचा सके। उनकी इसी सेवा के लिए स्वयं एसीपी व एसएचओ भी उनके जज्बे को सलाम कर रहे है। इस संबंध में एसीपी नजफगढ़ विजय सिंह यादव ने बताया कि इसके लिए उन पर कोई दबाव नही है। यह काम महिला पुलिसकर्मियों यहां तक की महिला अधिकारियों ने अपनी इच्छा से आरंभ किया है। इस काम में करीब 12 महिला पुलिसकर्मी अपनी सेवा दे रही हैं। जो रोजाना 1000 मास्क तैयार कर रही है। अभी यह मास्क थाने में भंडारे दौरान लोगों को बांटे जा रहे है। उन्होने बताया कि जैसे-जैसे मास्क उत्पादन बढ़ेगा तो इन्हे गांवो व कालोनियों में जरूरतमंदों को वितरित करने का काम भी आरंभ कर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि महिलाकर्मियों का मानना है कि इस संकट की घड़ी में अगर वो थोड़ा ज्यादा काम कर लेंगी तो हो सकता है उनकी मेहनत से देश को इस महामारी से जल्दी राहत मिल जाये और जब आम आदमी बचा रहेगा तभी देश भी सुरक्षित रहेगा। एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि सब अपने-अपने तरीके से जन सेवा में लगे है। विभाग की तरफ से जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी गई है इसके अलावा भी थाने के पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी जनसेवा को लेकर कुछ ना कुछ अलग से कर रहे है। तो इसमें किसी को क्या ऐतराज हो सकता है। और इस संकट की घड़ी में लोगों के लिए जितना हो जाये उतना ही कम है। उन्होने कहा कि हम सब देख लेंगे बस लोग भी सहयोग करे और अपने घरों में रहे तथा लाॅक डाउन का पालन करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox