राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्रालय का स्पष्टीकरण, फिंगर 4 तक भारतीय क्षेत्र होने का दावा गलत, एलएसी फिंगर 8 में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्रालय का स्पष्टीकरण, फिंगर 4 तक भारतीय क्षेत्र होने का दावा गलत, एलएसी फिंगर 8 में

-राहुल ने मोदी पर लगाया था चीन को भारतीय हिस्सा सौंपने का आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लद्दाख में चीन व भारत के बीच सेना पीछे हटाने के समझौते को लेकर उठ रहे सवालों के बीच रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि यह दावा कि भारतीय क्षेत्र फिंगर 4 तक है, गलत है। भारत के क्षेत्र को भारत के नक्शे के अनुसार दर्शाया गया है और इसमें 1962 से चीन के अवैध कब्जे के तहत वर्तमान में 43,000 वर्ग किलोमीटर जमीन शामिल है। यहां तक कि भारतीय धारणा के अनुसार, एलएसी फिंगर चार में नहीं है, वह फिंगर 8 में है।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में बयान देकर भारत-चीन के बीच सेना को पीछे हटाने को लेकर हुए समझौते का ब्योरा दिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन को भारत की जमीन सौंपने का आरोप लगाया था। रक्षा मंत्रालय का कहना कि पैंगोंग त्सो इलाके में भारतीय भूभाग फिंगर 4 तक होने का दावा सरासर गलत है। भारत ने चीन के साथ हुए समझौते के परिणामस्वरूप किसी भी इलाके पर दावा नहीं छोड़ा है। भारत की धारणा के मुताबिक वास्तविक नियंत्रण रेखा फिंगर आठ पर है, ना कि फिंगर चार पर।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत चीन के साथ मौजूदा सहमति समेत फिंगर आठ तक गश्त करने के अपने अधिकार का निरंतर इस्तेमाल करता रहा है। पैंगोग त्सो के उत्तरी किनारे पर दोनों तरफ की स्थायी चैकियां टिकाऊ और बखूबी स्थापित हैं। मंत्रालय से साफ शब्दों में कहा कि किसी भी क्षेत्र को नहीं सौंपा गया है, बल्कि एलएसी का सम्मान करने के समझौते को लागू किया गया और एकतरफा तरीके से यथास्थिति में किसी भी बदलाव को रोका गया।
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा से चीनी सेना के पीछे हटाने को लेकर हुए समझौते को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत की जमीन चीन को सौंप दी, हमारे पीएम कायर हैं, जिन्होंने चीन के सामने अपना सर झुका दिया।
इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने उन्हें अपने परनाना से यह पूछने की सलाह दी है कि किसने भारतीय क्षेत्र चीन को सौंपा। नकवी ने राहुल के बयान को जवानों का मनोबल तोड़ने वाला बयान बताया। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, उन्हें अपने परनाना (पंडित जवाहरलाल नेहरू) से पूछना चाहिए कि चीन को भारत का क्षेत्र किसने दिया है। उन्हें जवाब मिल जाएगा… कौन देशभक्त है और कौन नहीं। जनता यह सब जानती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox