
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला दक्षिण-पश्चिम में व्यापक पैमाने पर कोरोना की जांच शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने कोरोना जांच की एसएसजी टेस्टिंग के कैंप लगाकर लोगों की जांच की। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को कोरोना बिमारी से जागरूक करने के लिए पैंपलेट्स भी बांटे।

इस संबंध जिला दक्षिण-पश्चिम डीएम राहुल सिंह ने बताया कि जिले में व्यापक स्तर पर कोरोना टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जिसमें जिले स्वास्थ्य कर्मी पूरी सुरक्षा के साथ नजफगढ़ बाजार, छावला मार्किट व नसीरपुर सब्जी मंडी एसएसजी कैंप लगाकर कोरोना की जांच कर रहे है और साथ में कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पैंपलेट्स भी बांट रहे है ताकि लोग कोरोना से बचने के उपाय जान सके। हालांकि आज कहां कितने टेस्ट हुए यह प्रशासन नही बता पाया है लेकिन फिर भी क्षेत्र में कोरोना की स्टीक जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिये हैं।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी