
प्रियंका सिंह/- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम और सख्त निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी वाहन का बार-बार चालान कटा तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) तत्काल रद्द कर दिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य राज्य में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।
यह नया आदेश एक और ट्रैफिक एडवाइजरी के तहत जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस निर्देश को लागू करने के लिए संबंधित विभागों को कड़ा आदेश दिया है। इस नई पहल से उम्मीद की जा रही है कि सड़क पर अव्यवस्था को कम किया जा सकेगा और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
साथ ही, इस फैसले से यातायात सुरक्षा को लेकर नागरिकों में जागरूकता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आ सकती है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।





More Stories
गणेश विसर्जन करते ही नहर में समा गए 3 युवक, कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप