बांग्लादेश-नेपाल में बज रही दिल्ली-एनसीआर से चुराए मोबाइल फोन की घंटियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बांग्लादेश-नेपाल में बज रही दिल्ली-एनसीआर से चुराए मोबाइल फोन की घंटियां

-मोबाइल चोरी के गैंग के सरगना अनस ने उगले कई राज

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली एनसीआर में झपटमारों और चोरों द्वारा चोरी किए गए मोबाइल फोन की घंटियां नेपाल और बांग्लादेश में बज रही हैं। दिल्ली पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले से पर्दा उठाते हुए गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गाजियाबाद यूपी निवासी अनस खान के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 197 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिसमें कुछ महंगे मोबाइल फोन भी शामिल है। आरोपी झपटमारों व चोरों से मोबाइल फोन खरीदकर बांग्लादेश व नेपाल भेजता था।

इस संबंध में जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि विजय विहार थाना प्रभारी अजय कुमार यादव को सूचना मिली कि चोरी का मोबाइल खरीदने वाला एक आरोपी इलाके में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस ने इलाके में घूम रहे एक संदिग्ध को रोका। उसकी पहचान अनस खान के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 मोबाइल फोन मिले। जिसके बारे में पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह विजय विहार के लाल क्वार्टर इलाके में रहने वाले किसी व्यक्ति से चोरी किए गए मोबाइल फोन लेने आया था। उसने बताया कि वह झपटमारों और चोरों से चोरी का मोबाइल खरीदता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बांग्लादेश और नेपाल के नागरिक के जरिए आरोपी चोरी के मोबाइल को सीमा पार में बेचता था।

करोल बाग के होटल में मिले मोबाइल से भरे दो बैग
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 185 और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए, जिसे उसने करोल बाग के एक होटल के कमरे में दो बैग में रखा हुआ था। उसने बताया कि वह दिल्ली और एनसीआर में अपने परिचितों के जरिए चोरी और झपटे गए मोबाइल फोन को खरीदता था। मोबाइल के लॉक तोड़ने के बाद उसे धंधे से जुड़े लोगों की मदद से कूरियर के जरिए नेपाल और बांग्लादेश के विभिन्न जिलों में भेज देता था। जहां मौजूद उसके परिचित मोबाइल को बेचते थे।

ऐसे बनाए संपर्क
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनस पहले मोबाइल की दुकान चलता था। जहां वह चोरों और झपटमारों के संपर्क में आया। उसकी दुकान पर बदमाश मोबाइल बेचने आते थे। उसके बाद वह खुद ही अपने संपर्कों के जरिए इनसे मोबाइल खरीदने के बाद उसे बांग्लादेश और नेपाल भेजने लगा। आरोपी ने बताया कि उसके गैंग में बांग्लादेश और नेपाल के नागरिक भी शामिल हैं। जो दिल्ली से मोबाइल लेने के बाद उसे अपने देशों में बेचते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद 89 मोबाइल फोन दिल्ली व एनसीआर से चुराए व झपटे गए हैं। शेष बरामद मोबाइलों को मामलों से जोड़ने के लिए तकनीकी सहायता ली जा रही है।

आरोपी से बरामद मोबाइल
. एप्पल – 11
. वीवो – 40
. सैमसंग – 38
. रेडमी – 11
. रियलमी – 37
. ओप्पो – 19
. पोको – 06
. मोटोरोला – 06
. वन प्लस – 05
. लावा – 02
. नार्ज़ो – 02
. गूगल पिक्सल – 03
. टेक्नो स्पार्क – 03
. एलजी – 01
. ऑसम्-01
. इनफिनिक्स – 02
. एमआई – 08
. आईक्यूओओ – 01
. ऑनर – 01

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox