नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जैसे जैसे पारा आसमान को छू रहा है उसी तरह ड्रैगन सेनाओं की नापाक हरकतें लद्दाख क्षेत्र में शूरु हो गई। मई महीने में कई बार चीनी सेनाओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है। चालाक चीन द्वारा विश्व को कोरोनावायरस जैसी गंभीर संक्रमण फैलने वाली वैश्विक महामारी सौगात के रूप में परोसने के बाद, अब विश्व का ध्यान बांटने की कोशिश में चीन सीमा पर इस तरह की हरकते करने में लगा है। 2017 में डोकलाम ओर चुमार सैक्टर में अपनी नापाक हरकतों के बाद अब ड्रेगन का रुख पैंगोंग झील व गलवान घाटी की ओर हो गया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक पिपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा जमावड़ा व स्थाई स्ट्रक्चर खड़ा करने में इजाफे को देखते हुए भारतीय सेनाएं मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने देश के लाखों पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों को इस चीन की नापाक हरकत से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि जब भी सरकार का हुक्म होगा हम देश की खातिर रणभूमि में कूदने के लिए तैयार है। अब धैर्य, धीरज ,संयम नहीं बल्कि उसी की भाषा में चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन
नई जिम्मेदारी के साथ राजधानी के विकास को मिलेगी नई दिशा
ईरान-इस्राइल तनाव: खामेनेई को खत्म करने की योजना का बड़ा खुलासा