कोरोना पर ध्यान बांटने के लिए सीमा पर अशांति का माहौल बना रहा चीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना पर ध्यान बांटने के लिए सीमा पर अशांति का माहौल बना रहा चीन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जैसे जैसे पारा आसमान को छू रहा है उसी तरह ड्रैगन सेनाओं की नापाक हरकतें लद्दाख क्षेत्र में शूरु हो गई। मई महीने में कई बार चीनी सेनाओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है। चालाक चीन द्वारा विश्व को कोरोनावायरस जैसी गंभीर संक्रमण फैलने वाली वैश्विक महामारी सौगात के रूप में परोसने के बाद,  अब विश्व का ध्यान बांटने की कोशिश में चीन सीमा पर इस तरह की हरकते करने में लगा है। 2017 में डोकलाम ओर चुमार सैक्टर में अपनी नापाक हरकतों के बाद अब ड्रेगन का रुख पैंगोंग झील व गलवान घाटी की ओर हो गया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक पिपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा जमावड़ा व स्थाई स्ट्रक्चर खड़ा करने में इजाफे को देखते हुए भारतीय सेनाएं मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
                              कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने देश के लाखों पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों को इस चीन की नापाक हरकत से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि जब भी सरकार का हुक्म होगा हम देश की खातिर रणभूमि में कूदने के लिए तैयार है। अब धैर्य, धीरज ,संयम नहीं बल्कि उसी की भाषा में चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox