नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली सीबीएसई बोर्ड से पढ रहे 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना संकट के कारण सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा टाल दी गयी थी। जिन विषयों की परीक्षा कोरोना संकट के कारण नहीं हो पायी थी, उन्हें अब नहीं कराया जायेगा। केंद्रीय एचआरडी मंत्रालय ने इस संबंध में निर्देश जारी कर परीक्षा रद्द कर दी है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से आज 10वीं की बोर्ड की परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किया गया है। केंद्रीय एचआरडी मंत्रालय ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए जानकारी दी है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली को छोड़कर देश के किसी भी हिस्से में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा नहीं कराई जाएगी। मंत्रालय ने कहा है कि जो छात्र परीक्षा में शामिल होंगे उन्हें भी 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।


More Stories
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
द्वारका में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: एक आरोपी गिरफ्तार
मानव एकता दिवस: करुणा, प्रेम और सेवा का दिव्य संगम
जय बदरीविशाल के जयघोष के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले
पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, 28 अप्रैल से परमिट