सामाजिक दूरी की पालना के साथ कल से खुलेंगे प्रदेश में शराब के ठेके- दुष्यंत चैटाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सामाजिक दूरी की पालना के साथ कल से खुलेंगे प्रदेश में शराब के ठेके- दुष्यंत चैटाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा में कल से सामाजिक दूरी की पालना के साथ प्रदेश में शराब के ठेके खोलने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। पुलिस के सहयोग से सभी ठेकों पर सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ध्यान रखा जाएगा। यह जानकारी आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
                                               उन्होंने बताया कि कोविड सेस के साथ बुधवार से शराब के ठेके खुलेंगे। इस अतिरिक्त सैस से होने वाली आय का इस्तेमाल कोरोनो प्रभावित लोगों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को ध्यान रखते हुए सरकार ने प्रत्येक ठेकों के बाहर सामाजिक दूरी का पालना, मास्क, सेनेटाइजर आदि सावधानियों को बरतते हुए सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ठेके खुले रखने का फैसला लिया है। वहीं प्रदेश के सभी कंटेनमेंट जोन में फिलहाल शराब के ठेके बंद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश में कल से नया आबकारी वर्ष शुरू हो जाएगा।
                                        डिप्टी सीएम ने बताया कि सरकार ने कोविड सेस को देश व विदेश की शराब के ब्रांड अनुसार लगाया है। उन्होंने बताया कि विदेशी से आने वाली शराब की बोतल पर 50 रूपये और अद्धा व पव्वा पर 25 रूपये का सेस लगेगा। वहीं देश में बनने वाली विदेशी शराब की बोतल, अद्धा  व पव्वा पर क्रमशरू 20 रूपये, 10 रूपये और 5 रूपये का कोरोना सेस लगाया जाएगा। वहीं देसी शराब की बोतल, अद्धा व पव्वा पर क्रमशरू 5 रूपये, 3 रूपये, 2 रूपये कोविड सेस लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि माइल्ड व रेगुलर बीयर पर दो रूपये और स्ट्रोंग बीयर पर पांच रूपये का कोविड सेस लगाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने कहा कि सरकार ने कंटेनमेंट जोन में फिलहाल शराब के ठेके बंद रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एमएचए की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश सरकार चाहे सामाजिक दूरी की पालना की बात हो या निरंतर इसे मॉनिटर करना हो, प्रदेश सरकार पुलिस विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से पूरा करने का काम करेगी।  
                                   दुष्यंत चैटाला ने बताया कि नया आबकारी वर्ष भी कल से शुरू होकर 19 मई, 2021 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार ने शराब कारोबार से जुड़े तमाम दुकानदारों व ठेकेदारों से निरंतर चर्चा करने के बाद लिया। उन्होंने कहा कि सरकार शराब के ठेकेदारों के नुकसान के आकलन की दिशा में भी कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने तीन मंत्रियों की एक कमेटी बनाई है, जो दो महीने तक ठेकेदारों को होने वाले नुकसान का आकलन करेगी। साथ ही ये कमेटी एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए हर 15 दिन बाद एक बैठक करेगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों की फीस में कोई कमी नहीं की गई है हालांकि उन्हें फीस जमा करवाने की अवधि में थोड़ी ढील दी गई है। वहीं पत्रकारों द्वारा शराब की होम डिलीवरी करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि सरकार प्रदेश में शराब की किसी तरह की होम डिलीवरी करने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने आगे कहा कि शराब की अवैध तस्करी करने वाले के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे है और आगे भी उठाए जाएंगे। उन्होंने सोनीपत में शराब गायब होने के मामले पर बोलते हुए बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज से आग्रह किया है कि मामले में ठोस कार्रवाई की जाए। अगर कोई आला अधिकारी भी इसमें शामिल पाया जाए तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच को लेकर उन्होंने गृहमंत्री से एसआईटी के गठन की भी मांग की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox