दिल्ली- मंगोलपुरी में भाजयुमो के सदस्य की हत्या, अब हत्या को लेकर विवाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली- मंगोलपुरी में भाजयुमो के सदस्य की हत्या, अब हत्या को लेकर विवाद

-पुलिस की दलील व परिवार के आरोपों में अंतर, समुदाय विशेष के है आरोपी, पुलिस फूंक-फूंककर रख रही कदम,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की लाठी से पिटाई के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। जिसकी वजह से इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन पुलिस इस मामले में धर्म को जोड़कर भी जांच कर रही है। अभी तक पुलिस इसे आपसी विवाद का मामला ही मान रही है। हालांकि, परिवार वालों का आरोप है कि दशहरा पर राममंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से युवक की हत्या की गई है। युवक के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मनु शर्मा ने बताया कि उसके घर से कुछ दूरी पर नसरुद्दीन, इस्लाम, जाहिद और मेहताब रहता है। मनु का आरोप है कि कुछ दिन पहले दशहरा पर राम मंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर आरोपियों का उसके परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद से गली में आते-जाते सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे चारों आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ रिंकू के घर पर पहुंचे और दशहरा वाले दिन के विवाद का हवाला देते हुए गाली-गलौज करने लगे। रिंकू और मनु ने उनका विरोध किया तो जाहिद ने मनु और रिंकू पर लाठी से हमला किया और मेहताब ने रिंकू पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया मृतक की पहचान रिंकू शर्मा (25) के रूप में हुई है। रिंकू अपने पिता अजय शर्मा, मां राधा, छोटा भाई मनु शर्मा और आशु शर्मा के साथ के ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। वह एक निजी अस्पताल में काम करता था।
एडिशनल डीसीपी एस धामा का कहना है कि, रिंकू पर हमला एक जन्मदिन की पार्टी में 10 फरवरी को हुआ था। बाद में उसकी मौत अस्पताल में हुई थी। झगड़ा एक रेस्टोरेंट को बंद करने को लेकर शुरू हुआ था। इस हत्या की कोई अन्य वजह नहीं है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चाकू रिंकू के रीढ की हड्डी में फंस गया। उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए मनु व परिवार वाले रिंकू को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह रिंकू की मौत हो गई। देर रात पुलिस ने दबिश देकर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
धार्मिक संगठन से जुड़े होने की वजह से रिंकू पर हमला होते ही इलाके में तनाव फैल गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को के ब्लॉक में तैनात कर दिया। साथ ही पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी गई। सुबह रिंकू की मौत के बाद संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शाम में रिंकू के शव को पुलिस की मुस्तैदी में श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उसके हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
परिवार वालों ने बताया कि बुधवार शाम इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने जन्मदिन की पार्टी रोहिणी के एम2के मॉल में दी थी। वहां के ब्लॉक के रहने वाले एक युवक की आरोपी से विवाद हो गया था। उस युवक ने एक आरोपी को थप्पड़ दिया था। युवक ने रिंकू को इस बारे में बताया था। उस वक्त रिंकू से मामले को किसी तरह से शांत कर दिया था, लेकिन रात में सभी आरोपी रिंकू के घर पहुंच गए।
वहीं, इस मामले में भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर में लिखा, रिंकु शर्मा, जय श्री राम।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox