
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस टीम ने 6 साल की बच्ची से मोबाइल फोन छिनने वाले शातिर स्नेचर को गिरफ्तारकर लिया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और वारदात में शामिल कार को जप्त कर लिया है।.
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ थाने की पुलिस टीम ने शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। आरोपी की पहचान हरीश के रूप में हुई है। जो गोयला डेयरी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ 6 साल की बच्ची से 9 फरवरी को नजफगढ़ थाने में मोबाइल स्नेचिंग का मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें चैहान एंक्लेव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनकी 6 साल की पोती घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक कार सवार व्यक्ति ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस टीम ने नजफगढ़ एसएचओ सुनील कुमार की देखरेख में एसआई चंदा सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मनोज और कॉन्स्टेबल कुलवंत की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और सीक्रेट इंफॉर्मेशन की मदद से झपटमार का पता लगा लिया और उसे धर दबोचा. पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। जिसके बाद पुलिस टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत