हरियाणा में 30 नवंबर तक रहेंगे सभी स्कूल बंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में 30 नवंबर तक रहेंगे सभी स्कूल बंद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस का कहर अभी भी देशभर में जारी है. अब इसी के मद्देनजर हरियाणा में 30 नवंबर तक के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यह फैसला राज्य सरकार ने स्कूलों में बढ़ते कोरोनावायरस के केस को लेकर लिया है। शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं।
हरियाणा के स्कूलों में कोरोना का विस्फोट देखने को मिला है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कुल 12 सरकारी स्कूलों के 72 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। वहीं जींद में के स्कूलों में 11 बच्चों समेत 8 टीचर भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।
हरियाणा के गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोवैक्सीन परीक्षण में वालंटियर के तौर पर खुद को टीका लगवाया है। राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बचाव के लिए भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की दवा कोवैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण आज से शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह कोवैक्सीन परीक्षण में वालंटियर के तौर पर खुद को डॉक्टरों की देखरेख में सबसे पहले टीका लगवाएंगे।
बता दें कि वैक्सीन के पहला और दूसरे चरण का परीक्षण और विश्लेषण सफल रहा है और अब तीसरे चरण का परीक्षण शुरु किया जा रहा है। पहले और दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल में करीब एक हजार वॉलंटियर्स को यह वैक्सीन दी गई थी। इस वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण भारत में 25 केंद्रों में 26,000 लोगों के साथ किया जा रहा है. ये भारत में कोविड-19 वैक्सीन के लिए आयोजित होने वाला सबसे बड़ा ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बची पूरी दुनिया को कोरोना वायरस की वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन बनाने की दौड़ में भारत भी शामिल है. भारत की अपनी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन पर देश वासियों की उम्मीदें टिकी हुई हैं। बता दें कि देशभर के 20 रिसर्च सेंटरों में 25,800 वालंटियर्स को कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी. 20 सेंटरों में से एक पीजीआईएमएस रोहतक भी अपने वालंटियरों को यह डोज देने के लिए तैयार है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox