AAP Protest को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी एडवाइजरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

AAP Protest को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी एडवाइजरी

-भाजपा मुख्यालय के बाहर तीन पैरामिलिट्री फोर्स की तैनात -पीएम आवास पर आप करेगी विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली में BJP ऑफिस के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। विरोध प्रदर्शन में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। AAP मुख्यालय में पार्टी के मंत्री, सांसद, पार्षद और कार्यकर्ताओं जुटे हैं, जिन्हें केजरीवाल संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद सभी BJP दफ्तर की तरफ गिरफ्तारी देने जाएंगे। अरविंद केजरीवाल भी पार्टी के साथ भाजपा ऑफिस कूच कर सकते हैं।
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर BJP मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स की 3 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। धारा 144 भी लागू है। बैरिकेडिंग करके रास्ता ब्लॉक किया गया है। प्रदर्शनकारियों को ऑफिस तक पहुंचने नहीं देने के आदेश हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसके अनुसार आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक DDU मार्ग बंद रह सकता है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि AAP ने विरोध प्रदर्शन और धरने के लिए कोई परमिशन नहीं ली है।

क्या है दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके बताया कि आज दिल्लीवासी घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ें। आज दीन दयाल उपाध्याय रोड पर आवाजाही बाधित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके जानकारी दी कि दीन दयाल उपाध्याय रोड (DDU), IP मार्ग, मिंटो रोड और विकास मार्ग पर ट्रैफिक बंद रहेगा। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे आज घर से निकले तो DDU रोड को इग्नोर करें।

भाजपा को दी गिरफ्तार करने की चुनौती
बता दें कि स्वाति मालीवाल मारपीट केस में विभव कुमार की गिरफ्तारी ने अरविंद केजरीवाल और AAP के खिलाफ हो रही कार्रवाई वाले घटनाक्रम को तूल मिला है। AAP ने भाजपा ने ज्यादती करने का आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल का मोहरा बनाकर साजिश रचने का आरोप भी लगाया है। AAP नेताओं को जेल में डालने का आरोप लगाया है। भाजपा को तानाशाह करार देते हुए AAP ने विरोध जताने का ऐलान किया है। भाजपा को अब AAP नेताओं को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है।

विरोध प्रदर्शन और धरने पर प्रतिक्रियाएं
अरविंद केजरीवाल और AAP के विरोध प्रदर्शन के ऐलान का शिवसेना (UBT) ने समर्थन किया है। पार्टी के नेता संजय राउत ने कहा कि मैं केजरीवाल और उनकी पार्टी के इस फैसले का स्वागत करता हूं। आगामी 4 जून को देश की सरकार बदल जाएगी, लेकिन चुनाव के बीच विपक्ष को डराया-धमकाया जा रहा है। दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी ऐसा हो रहा है।

वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में डाला जा रहा है। पहले संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, फिर चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल और अब विभव कुमार, भाजपा लगातार साजिश रच रही है। आम आदमी पार्टी से नफरत करती है। अगर भाजपा को यह है कि वह आम आदमी पार्टी को खत्म कर सकती है तो यह बहुत बड़ी गलतफहमी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox