नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लडने का फैसला किया है। उन्होंने कहा हमने उत्तराखंड में सर्वे कराया, उसमें 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमें उत्तराखंड में चुनाव लडना चाहिए, तब हमने तय किया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी।
उन्होने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख मुद्दे हैं और हमने इन मुद्दों पर काफी अच्छा काम किया है। दिल्ली में आज शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का स्वरूप बदला है। दूनिया के काफी देश हमारी कोशिशों व योजनाओं से प्रभावित हुए है और इन्ही मुद्दों को लेकर हम उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ेंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी से लोगों की उम्मीद खत्म हो चुकी है। लोगों को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीद है और चुनाव उम्मीद पर ही लड़ा जाता है। उत्तराखंड में फरवरी 2022 में जो विधानसभा चुनाव होंगे उसमें सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन