अवैध शराब की तस्करी करने वाले इंटर स्टेट माफियां को एएटीएस ने पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध शराब की तस्करी करने वाले इंटर स्टेट माफियां को एएटीएस ने पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एएटीएस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक इंटरस्टेट गैंग का भंडाफोड़ करते हुए एक कुख्यात माफिया को 300 कार्टन अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी का रैकेट चलाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने बताया कि जिले की एएटीएस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर झाड़ौदा गंदा नाला से एक इंटर स्टेट अवैध शराब के गैंग के माफिया आदिल पुत्र सेवाराम निवासी शमशान घाट डाबड़ी को पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नजफगढ़ देहात में एक इंटर स्टेट गैंग अवैध शराब की तस्करी में लगा हुआ है। एएटीएस इंचार्ज रामकिशन ने एसआई धर्मेंन्द्र, हवलदार राकेश, जगत, अमित व सिपाही सोनू की एक टीम गठित की और अवैध शराब के इस गैंग को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने सूचना के आधार पर झाड़ौदा स्थित डीटीसी स्टैंड के पास बैरिकेड लगाकर गाड़ियों की जांच आरंभ की। शाम 4 बजे के करीब एक होंडा सिटी कार आई जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया। चालक ने पहले गाड़ी धीरे की लेकिन फिर एकदम से स्पीड बढ़ा दी लेकिन पहले से सतर्क सिपाही सोनू ने बैरिकेड बढ़ा दिया और वह उसमें फंस गया। लेकिन आरोपी गाड़ी से निकलकर भागने लगा तो सिपाही सोनू व हवलदार राकेश ने उसे दबौच लिया। गाड़ी तलाशी में पुलिस को 300 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी व अवैध शराब जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हरियाणा से दिल्ली में काफी मात्रा में रोजाना अवैध शराब की सप्लाई होती है। और इसमें हरियाणा व यूपी के कुछ इंटर स्टेट गैंग लगे हुए है। आरोपी भी सोनीपत से शराब लाकर दिल्ली में अवैध रूप से सप्लाई करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से जो गाड़ी पकड़ी है वह फरीदाबाद से चोरी की गई थी और आरोपी उस पर यूपी की नंबर प्लेट लगाकर शराब सप्लाई कर रहा था। आरोपी ने गाड़ी के दिल्ली नंबर डीएल-3सीएके-6621 की जगह यूपी-80बीए-0634 की नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox