विकास कार्यों ने नही रहने देंगे कोई कसर – अजय चैटाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विकास कार्यों ने नही रहने देंगे कोई कसर – अजय चैटाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जेजेपी के संस्थापक और राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चैटाला ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि जनहित के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नही रहने दी जाएगी। डॉ अजय सिंह चैटाला ने मंगलवार को सीआर पब्लिक स्कूल में हाल ही ने निर्मित हुए कमरों का उद्धघाटन करने के उपरांत उपस्थित स्कूल स्टाफ व प्रबन्धक समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रांगण में सेठ छाजू राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पौधरोपण भी किया।
जेजेपी संरक्षक डॉ चैटाला ने कहा गरीब पशुपालकों के लिए सरकार द्वारा मनरेगा के तहत गांवों में आशियाना उपलब्ध करवाने की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला के इस कदम को कमेरे वर्ग के लिये बेहतरीन बताया। गौरतलब है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने ग्रामीण विकास विभाग की और से मनरेगा के तहत बी पी एल कार्ड धारक पशुपालकों के लिये मुफ्त में पशु शैड बनाने की योजना बनाई है, जिसमे प्रथम चरण में 200 करोड़ के बजट में लगभग 40000 पशु शैड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अजय चैटाला ने कहा कि जेजेपी जननायक चैधरी देवीलाल के द्वारा बताए गए रास्ते पर चल रही है और भविष्य में प्रदेश के कमेरे वर्ग के हक में बहुत से ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जेजेपी आमजन की उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतरेगी। पूर्व सांसद चैटाला ने कहा कि मौजूदा समय मे बीजेपी जेजेपी गठबंधन सरकार जनहित में ऐतिहासिक फैसले ले रही है। प्रदेश में अवैध कॉलोनी के नाम पर आम गरीब को लूटने का जो गोरखधंधा पिछले कई वर्षों से चल रहा था, उस पर सरकार ने पूर्णतया रोक लगा दी है, उन्होंने उम्मीद जताई कि अब प्रदेश में शायद ही कोई अवैध कॉलोनी अस्तित्व में आये। प्रदेश के इतिहास में पहली बार रजिस्ट्रीयां बन्द की गई क्यों कि किसी व्यवस्था को पूरे तरीके से सुधारने के लिये कठिन फैसले लेने पड़ते है, जिनके सुखद परिणाम आने वाले समय मे देखने को मिलेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox