महापौर ने किया घुम्मनहेड़ा वार्ड का निरिक्षण दौरा, सुनी लोगों की समस्याऐं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महापौर ने किया घुम्मनहेड़ा वार्ड का निरिक्षण दौरा, सुनी लोगों की समस्याऐं

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महापौर श्रीमती अनामिका ने उपायुक्त श्री राधा कृष्ण और नजफगढ़ जोन की अध्यक्षा सुश्री सुमन डागर के साथ नजफगढ़ जोन के अंतर्गत घुम्मनहेड़ा वार्ड का निरीक्षण किया। महापौर ने घुम्महेड़ा वार्ड के गांवों में जाकर स्थानीय निवासियों से उनकी कठिनाइयों और निगम सेवाओं के प्रति उनकी राय प्राप्त की। श्रीमती अनामिका ने घुम्मनहेड़ा वार्ड के बाडू सराय गांव मंे आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री राधा कृष्ण ने यह आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द किया जायेग और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद दीपक मेहरा, निगम के उच्च अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थें।
महापौर ने गांव में स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को उŸाम बनाया जाए इसके लिए अतिरिक्त आटो टिपर व सफाई कर्मचारियों को लगाए जाए। श्रीमती अनामिका ने कहा कि बरसात के मौसम में सफाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि मच्छरों के प्रजनन पर काबू पाया जा सके। उन्होंने गांव की सभी छोटी बड़ी नालियों और नालों की साफ सफाई के भी निर्देश दिये। इसके अलावा उन्हांेने अधिकारियों से कहा कि नजफगढ़ जोन के गांवों में प्राप्त संख्या मंे स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था की जाए। महापौर ने नजफगढ़ जोन में गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत व्यापाक स्तर पर सफाई अभियान भी चलाया।
नजफगढ़ वार्ड कमेटी की अध्यक्षा सुश्री सुमन डागर ने कहा कि गांवों मंे भी नियोजित तरीके से विकास किया जाना चाहिए ताकि निगम अपनी सुविधाएं बेतहर रूप से प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी सुंदर व हरे भरे पार्क और ओपन जिम बनाने की आवश्यकता है। सुश्री डागर ने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम से प्राप्त लोगों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर ही हम कार्य करेंगे और ग्रामीण क्षेत्र मंे बेहतर जन सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox