पुलिस ने गैस एजेंसी के मैनेजर से दिनदहाड़े हुई लूट का मामला सुलझाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस ने गैस एजेंसी के मैनेजर से दिनदहाड़े हुई लूट का मामला सुलझाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका में दिनदहाड़े एक गैस एजेंसी के मैनेजर से लूटे गये 3.97 लाख की लूट का मामला सुलझाते हुए 4 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम में से 3.28 लाख रूपये भी बरामद कर लिये हैं। आरोेपियों को जेल बेल टीम, द्वारका नार्थ व साउथ थानों की पुलिस ने एक संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियो से 3 देसी पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने वारदात में शामिल सैंट्रो कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ताकि और मामलों को सुलझाया जा सके।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने बताया कि गत 12 अगस्त को आरोपियों ने एक गैस एजेंसी के मैनेजर से उस समय 3.97 लाख रूपये गन प्वाइंट पर लूट लिये थे जब वह बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था। मैनेजर जेना ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए जेल बेल सेल टीम, द्वारका नार्थ व साउथ थाना पुलिस ने निरिक्षक विजेन्द्र सिंह व रामनिवास के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें जेल बेल टीम के इंचार्ज एसआई मनजीत, एसआई गणेश, एएसआई सुरेन्द्र,महेश, सिपाही दीपक व विनीत को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम का सुपरविजन एसीपी राजेन्द्र सिंह व जोगेन्द्र सिंह जून ने संभाला। टीम ने तुरंत कार्यवाही आरंभ करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालने के साथ-साथ अपने खबरियों को भी अलर्ट किया गया। 15 अगस्त को एसआई मनजीत को एक सूचना मिली गैस एजेंसी लूट में शामिल चारो आरोपी मैट्रो से गुरूग्राम जाने की तैयारी कर रहे है और वो ककरौला के गंदा नाला से एक सफेद रंग की सैंट्रो कार में हथियारों के साथ जा रहे हैं। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने द्वारका सैक्टर-16 मैट्रो लाईन के गंदा नाला के पास अपनी टीम तैनात कर दी। जैसे ही कार आई पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी को पीछे भगाना शुरू किया और बैरिकेड को टक्कर मार दी लेकिन पहले से तैयार पुलिस ने उन्हे घेर लिया और पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे पहले पूछताछ की और फिर तलाशी ली तो उनसे तीन देसी पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो पुलिस को 3.28 लाख रूपये कैश भी बरामद हुआ। और गैस एजेंसी की चैक डिपोजिट पर्ची भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सम्राट पुत्र अतरसिंह निवासी प्रताप गार्डन दिल्ली, शेखर उर्फ अभिषेक पुत्र प्रेम सिंह निवासी प्रताप गार्डन बिंदापुर, पुनीत तंवर पुत्र सुरेश पाल निवासी सीतापुरी दिल्ली व सादिक पुत्र इरफान निवासी महावीर एंक्लेव पार्ट-3 दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब मैनेजर सिढ़ियां चढ़ रहा था तो उन्होने योजना के अनुसार उससे पैसे लूट लिये और बाईक व कार में बैठकर फरार हो गये। आरोपी सम्राट ने बताया कि गैस एजेंसी के एक एक्स कर्मचारी ने उन्हे बताया था कि मैनेजर दोपहर के समय सैक्टर 7 के बैंक में पैसे जमा कराने जाता है। जो दुपहिया पर होता है और उससे पैसे आसानी से लूटे जा सकते है। इस पर उन्होने योजना बनाई और पैसे लूट कर फरार हो गई। पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों को भी सुलझाया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox