
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर पश्चिमी जिले के सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने दुष्कर्म व पक्षों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है लेकिन सोचने की बात ये है कि महिलाओं की सुरक्षा का पुख्ता दावा करने के बाद भी बच्चियां लोगों की हवस का शिकार बन रही है और इस तरह के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। दिल्ली में एक सप्ताह में यह दूसरी वारदात है जब नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार के साथ इलाके में रहती है एक महीना पहले इलाके में रहने वाले एक बाल से उसका परिचय हुआ था दोनों से मैं दोस्ती हो गई थी। 5 अगस्त को दोपहर किशोरी के सब जन बाहर गए हुए थे। तभी आरोपी उसके घर आया और जरूरी बात करने के बहाने उसे अपने कमरे में ले गया। पीड़िता के मुताबिक कमरे में इकबाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों और पुलिस को दी। इलाज के दौरान पीड़िता को 18 टांके आए हैं। घटना के बाद से वह डरी हुई है। पुलिस लगातार उसकी काउंसलिंग कर रही है।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप