
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे है लेकिन संतोष की बात यह है कि कोरोना से स्वस्थ होने का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है जिसकारण सरकार राहत भी महसूस कर रही है। बता दें कि देशभर में देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,50,723 हो गई है। भारत में इस महामारी के कारण अब तक 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में पिछले 24 घंटे में 54,735 नए मामले सामने आए हैं और 853 लोगों की मौत हुई है।
भारत में रिकवरी रेट 65.44 फीसदी
भारत में रविवार को कोरोना महामारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 11 लाख से अधिक हो गई, जिनमें से 51,000 मरीज 24 घंटे में स्वस्थ हुए जो अभी तक सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 65.44 फीसदी हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस से अब भी 5,67,730 लोग संक्रमित हैं, जो कुल मामलों का 32.43 प्रतिशत है। सभी संक्रमित लोग या तो अस्पतालों में चिकित्सा निगरानी में हैं या घर पर पृथक-वास में रह रहे हैं।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप