

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव : पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ के गोपाल नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में गोकशी की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। मामले को नजफगढ़ की विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, चेयरपर्सन जयवीर राणा, निगम पार्षद एडवोकेट अमित खरखरी और गौ रक्षा दल उनकी टीम के प्रयासों एवं ने प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन और दिल्ली सरकार के समक्ष कार्रवाई की मांग रखी। इसके बाद प्रशासन की ओर से सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान गौशाला व डेयरी को बुलडोजर से गिरा दिया गया। वहीं दिल्ली नगर निगम ने मुख्य आरोपी के घर को भी तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार,

नजफगढ़ के खैरा गांव में एक घर में गोकशी की घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र का माहौल खराब होता है और कानून-व्यवस्था लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने इसे उजागर किया और संबंधित अधिकारियों तक मामला पहुंचाया। 

गोकशी जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी और जांच व्यवस्था को मजबूत किया जाए। मामले के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार और प्रशासन की ओर से घर पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया।

विहिप की तत्परता से गोकशी का मामला हुआ उजागर
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की सजगता से नजफगढ़ के खैरा एक्सटेंशन क्षेत्र में गोशाला की आड़ में गोकशी के मामले का खुलासा हुआ है। मौके पर तीन गोमाताओं को काट दिया गया था, जबकि तीन को समय रहते बचा लिया गया। विहिप ने नजफगढ़ में हुई बुलडोजर कार्रवाई के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तारीफ की है। विहिप इंद्रप्रस्थ प्रान्त के प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने कहा कि उन्होंने विहिप इंद्रप्रस्थ के संगठन मंत्री सुबोध चन्द्र के साथ मिलकर मामले को प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रखा व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। विहिप की मांग है कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।





More Stories
दो दिन में दो बिजली कर्मचारियों की मौत, आखिर किसके भरोसे है उनकी जिंदगी? विभागीय व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर उठे सवाल
मोटरसाइकिल पर सजा रखी थी शराब की दुकान, दो युवक गिरफ्तार; बिक्री की रकम भी जब्त
दिल्ली में 70 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार
कबीर बस्ती में घर से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
संगम विहार में सरेराह गोली मारकर हत्या, मुख्य शूटर कमल गोस्वामी गिरफ्तार
दिल्ली प्रदूषण: ‘पंजाब में पुलिस वाले जला रहे हैं पराली’, पर्यावरण मंत्री सिरसा का AAP पर आरोप