जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-मुख्यमंत्री ने एनकेबी टाइम्स की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो, : सचिव मुख्यमंत्री / आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने जौहार महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, कहा – जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है.  सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊं मंडल  *दीपक रावत* ने रविवार को एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में चल रहे तीन दिवसीय *जौहार महोत्सव*तौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

 

दीप प्रज्वलन के पश्चात आयुक्त दीपक रावत ने अपने संबोधन में कहा कि जौहार घाटी की संस्कृति, परंपरा और इतिहास पूरे उत्तराखण्ड की आत्मा है। शौका जनजाति के लोगों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखा है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव न केवल हमारी लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं, बल्कि पलायन को रोकने और स्थानीय उत्पादों, व्यंजनों और हस्तशिल्प को बाजार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
महोत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र है मुनस्यारी, धारचूला और मिलम क्षेत्र से आए शौका जनजाति के कलाकारों द्वारा पारम्परिक छोलिया, झोड़ा-चांचरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई महोत्सव परिसर में जौहार की प्रसिद्ध ऊनी वस्तुओं, थुलमा, पंखी, कालीन तथा स्थानीय जड़ी-बूटियों और जैविक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा पारम्परिक व्यंजन जैसे – भट्ट के डुबके, मडुए की रोटी और भांग की चटनी के स्टॉल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। उन्हूने कहा, आज का दौर उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री/संगीत के लिए गोल्डन दौर है. 
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकास अधिकारी, महोत्सव संयोजक मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय जनता उपस्थित रही।कार्यक्रम के अंत में आयुक्त रावत ने महोत्सव में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox