
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ अभियान में मेट्रो कनेक्टिविटी को तेजी से विस्तार देने का फैसला हुआ है. दिल्ली मेट्रो के निर्माणाधीन और प्रस्तावित 16 नए रूट के जरिये 279 किमी का विस्तार होगा. इससे दिल्ली मेट्रो की रोजाना आवाजाही अभी औसतन 50-60 लाख यात्रियों से बढ़कर 70-80 लाख तक पहुंच सकती है. नरेला, बवाना, रोहिणी-द्वारका, नजफगढ़, करावलनगर, मीठापुर जैसे दूरदराज के इलाकों तक मेट्रो विस्तार का फायदा होगा. दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू के दिशानिर्देश पर डीडीए (DDA) की 11वीं बैठक में शुक्रवार को मास्टर प्लान फॉर दिल्ली 2047 (MPD 2047) पर लंबी बैठक हुई, जिसमें इस पर मुहर लगी.
दिल्ली मेट्रो का विस्तार तेज करने का फैसला
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभागों के अलावा अन्य शीर्ष अधिकारी इसमें शामिल थे. इसमें दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क 416 से बढ़कर 695 किलोमीटर करने का निर्णय हुआ. यानी 279 किमी का नया मेट्रो ट्रैक बनेगा.NCR को हाईस्पीड कनेक्टिविटी देने वाले नमो भारत ट्रेन के रीजनल रैपिड रेल नेटवर्क भी 82 किमी से बढ़ाकर 383 किमी करने की तैयारी है. इससे सड़कों पर वाहनों की कमी से प्रदूषण में भी बड़ी राहत मिलेगी.दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के ट्रांसपोर्ट प्लान के तहत मेट्रो के रूट बढ़ाने, ट्रेनों और बसों के बीच का सफर आसान बनाने और फुटपाथ को कब्जों से मुक्त करने का फैसला किया गया है.
मेट्रो के नए कॉरिडोर 
दिल्ली मेट्रो के 279 किमी के विस्तार में फेज 4 के चार नए चरणों और नए फेज (फेज 5A और 5B) को जोड़ा जाएगा. इसमें गोल्डन लाइन, पिंक लाइन, रेड लाइन मेट्रो का विस्तार और रिंग मेट्रो की कनेक्टिविटी शामिल है.
ढांसा-नजफगढ़ मेट्रो रूट
ढांसा बस स्टैंड से आगे ग्रामीण बेल्ट और कीर्ति नगर से द्वारका, बामनौली मेट्रो कॉरिडोर आएगा. इसमें नजफगढ़, मित्राऊं, ढांसा, टिकरी कलां और छावला भी आएंगे.







More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन
समृद्धि बाह्य भौतिक जगत की नहीं बल्कि आंतरिक होनी चाहिए