दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने फीता काटकर किया उदघाटन निःशुल्क हीमोग्लोबिन जाँच की सुविधा भी शुरू
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,: सुल्तानपुर/दुर्गापूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर अंकुरण फाउंडेशन द्वारा आजाद पार्क, बस स्टैंड के निकट आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि त्रिपाठी एवं डॉ. पूजा शुक्ला त्रिपाठी ने डॉ. आभा सिंह और डॉ. शालिनी पांडेय के साथ फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि डॉ. रवि त्रिपाठी एवं डॉ. पूजा त्रिपाठी ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की सराहनीय पहल है।
ऐसे आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को समय पर जाँच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अंकुरण फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना कीकार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधाकर सिंह, सरदार बलदेव सिंह, आलोक आर्या, डॉ. डी.एस. मिश्रा, दिनकर सिंह, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. संदेश, डॉ. रितेश, डॉ. आर.आर. मिश्रा एवं सतीश जी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।शिविर में अरिस्टो कंपनी के विमल सिंह द्वारा निःशुल्क हीमोग्लोबिन (Hb) जाँच की गई। डॉ. आशुतोष, मो. आरिफ खान एवं प्रतीक सिंह ने भी इस जनसेवा पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
आयोजन में नारी शक्ति टीम की गायत्री सिंह,अनामिका सिंह,अंजू जायसवाल,प्रिया, पूनम जोग,रीता सिंह,चंदा सिंह,वीना सिंह,सरिता यादव एवं रेनू सिंह सहित सुरेश मिश्रा,आशीष श्रीवास्तव, परविंदर भालोठिया,संदीप तिवारी संजय श्रीवास्तव, बंशीधर निगम,आदित्य अग्रहरि,जावेद अहमद, अभिषेक सिंह,रवि अग्रहरि, मनमोहित सिंह,मनीष राज, अनुराग श्रीवास्तव,अतुल कसौधन, जबीउल्ला,संतोष सिंह,संतोष श्रीवास्तव,प्रतीक सिंह,सत्यम मिश्रा,आकर्षण यादव,बृजेश सिंह,प्रज्वल श्रीवास्तव एवं मुकेश कुमार ने सक्रिय सहयोग दिया।
संस्था के वरिष्ठ सदस्य मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर 21 से 25 अक्टूबर 2026 तक निरंतर चलेगा। इसमें विभिन्न रोगों की जाँच,निःशुल्क दवाओं का वितरण तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। अंकुरण रसोई के माध्यम से प्रतिदिन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।अंकुरण फाउंडेशन ने नगरवासियों से अपील की कि वे शिविर में पहुँचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएँ और इस जनसेवा अभियान में सहभागी बनें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox