यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 8,941 करोड़ रुपये की यमुना पुनर्जीवन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को अपने जन्मदिन पर दिल्ली में हैं. इस दौरान वे दिल्ली के श्याम विहार में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने पहुंचे. उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल की बात जिक्र करते हुए कहा कि, ‘अमित शाह जी ने बिहार में नशा खत्म कर दिया. अब पंजाब में करने को कह रहे हैं.’ दरअसल केजरीवाल ने बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में नशा खत्म करने को लेकर गृह मंत्री से सवाल किया था, जिसपर अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी.

पहले पंजाब से AAP सरकार उखाड़ फेंकेंगे, फिर देंगे जवाब

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, इससे पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बहाने बनाते थे. केजरीवाल जी हमारे पास आपके सवालों का जवाब है. लेकिन जवाब हम तब देंगे जब पंजाब में आपकी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. उन्होंने दिल्ली में SIR को लेकर के आरोपों पर कहा, दिल्ली में खेल चल रहा है. वोट चोरी का बहाना बनाया जा रहा है. बीजेपी लोकप्रिय वोट से नहीं आती. राहुल जी और आपके लोग पहचान चुके हैं. घुसपैठियों का वोट आप बचाना चाहते हो.

30 साल तक बीजेपी की रहेगी सरकार

अमित शाह ने कहा, गुजरात में 41 साल, उत्तरप्रदेश में 41, बंगाल में 56 साल, तमिलनाडु में 64 साल, अरुणाचल में 12, मिजोरम में 13, मणिपुर में 14 साल और असम में 12 साल से नहीं आए. 30 साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी. अमित शाह यहां जन्मा है यहीं मरेगा हर 6 माह में विदेश नहीं जाता. अगले 30 साल तक आपकी सरकार नहीं बनने वाली है. कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आगे कहा, केरल में शपथ ले ली, हिमाचल में, तेलंगाना में, तब इलेक्शन कमीशन, मतदाता सूची अच्छी है. अदालतें पक्ष में फैसला दें तो अच्छी नहीं तो नहीं, ये दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे. आप विदेश में क्यों हो बताते नहीं, एक बार दिल्ली लैंड कर लीजिए अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है.

यमुना की सफाई को बोले गृहमंत्री

श्याम विहार में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए अमित शाह ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस की सरकार 30 साल रही यमुना के लिए कुछ नहीं किया. यमुना को साफ करने का सौभाग्य बीजेपी को मिलने वाला है. भीड़शाही से जनादेश को आप झुठला नहीं सकते, धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता, काम करिए नहीं तो बचा खुचा भी चला जाएगा. पंजाब में सरकार के नेतृत्व में नशे का कारोबार फला फुला है इस बार वहां एनडीए की सरकार आने वाली है. दिल्ली से हार गए पंजाब में डेरा जमाकर वहां सीएम को काम नहीं करने देते. 2029 तक पंजाब से नशा हम खत्म करेंगे.

 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox