

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो, :शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय में सांसद अजय भट्ट ने प्रेस वार्ता करते हुए राहुल गांधी द्वारा NSA अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी की घोर निंदा की। अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की धरती में पैदा हुए देश के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को खलनायक कहना राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है अजीत डोभाल जी को खलनायक कहने से पहले राहुल गांधी को यह नहीं पता कि उन्होंने देश के लिए क्या-क्या किया है। अजय भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ मीडिया द्वारा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उसके पति पप्पू गिरधारी के बीच हो रहे मामले के बाद गर्म हुई सियासत पर पूछे गए सवाल पर सांसद अजय भट्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पति-पत्नी के झगड़े और सुबह की बारिश का कोई भरोसा नहीं कि वह कब एक हो जाए।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे