

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/मुंबई /राज्य ब्यूरो,। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को मुंबई के आजाद मैदान में लहरा दो तिरंगा नाम से एक दिवसीय प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमें लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। पूरे दिन यहां 50 से 150 लोगों की भीड़ ही देखी गई।
यह प्रदर्शन हाल ही में गिरफ्तार किए गए पार्टी के सह-संयोजकों और संस्थापकों आशुतोष रांका और सौरव दास के समर्थन में किया गया था। सुबह 10 बजे के बाद समर्थक वहां पहुंचने लगे। वहीं, कार्यक्रम स्थल के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात था।
सीजेपी के प्रदर्शन का नहीं दिखा असर
प्रदर्शनकारी अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, भगत सिंह की तस्वीरें और प्रशासन की आलोचना करने वाले राजनीतिक पोस्टर लिए हुए थे। मैदान में जगह-जगह चादरें बिछाकर किताबें और साहित्य रखा गया था, ताकि आने-जाने वाले लोग और समर्थक उन्हें देख सकें।

गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन करने का था प्लान
सीजेपी की रूपाली कुडतरकर ने कहा, “हम तब तक रोज प्रदर्शन करते रहेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते।” उन्होंने आगे बताया, “हमने गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने जोर दिया कि हम आजाद मैदान में ही प्रदर्शन करें। हालांकि, शाम को हमें गेटवे ऑफ इंडिया पर जाकर एक फोटो खिंचवाने की अनुमति मिल गई।”
शाम पांच बजे खत्म हो गया प्रदर्शन
सुबह के समय यहां लोगों के छोटे-छोटे ग्रुप देखने को मिले और भाषणों के दौरान भीड़ थोड़ी बढ़ी लेकिन दोपहर होते-होते फिर से कम हो गई। इस दौरान वक्ताओं ने गिरफ्तारियों को लेकर प्रशासन की आलोचना की और एसआईआर प्रक्रिया के बारे में लोगों को और अधिक जागरूक करने की अपील की। यह प्रदर्शन शाम 5 बजे समाप्त हुआ।





More Stories
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम