38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम

-दिल्ली की जेलों में कैदियों की अदालत में पेशी के लिए 840 वीडियो कॉन्फ्रेंस सिस्टम लगाए जाएंगे, जिस पर 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे दिल्ली पुलिस को हर महीने 15 करोड़ रुपये की बचत होगी।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,। दिल्ली की जेलों से कैदियों को अदालत में पेशी के लिए ले जाने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली की 16 जेलों में 840 वीडियो कॉन्फ्रेंस सिस्टम लगाए जाएंगे।

करीब 38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस व्यवस्था के तहत कैदी जेल में रहते हुए ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश हो सकेंगे। इससे दिल्ली पुलिस को हर महीने होने वाले करीब 15 करोड़ रुपये के भुगतान की बचत होगी।

जेलों में जरूरत के अनुसार, सिस्टम लगाए जाएंगे। व्यवस्था लागू होने के बाद कैदियों को पेशी के लिए जेल से बाहर ले जाने की जरूरत काफी कम हो सकती है।

बचत की रकम से सुधरेंगी जेल की सुविधाएं

वीडियो कॉन्फ्रेंसग व्यवस्था से होने वाली बचत का इस्तेमाल जेलों में जरूरी सुविधाएं बेहतर बनाने और कैदियों के कल्याण पर किया जा सकेगा। जेलों में संचालित फैक्ट्रियों के आधुनिकीकरण, मशीनों में सुधार और कामकाज की सुविधाएं बढ़ाने के लिए अधिक फंड उपलब्ध हो सकेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox