
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव। गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को ग्रुप केन्द्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल), झड़ौदा कलां, नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत के निर्माण तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार वर्मा, कमान्डेण्ट, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीगण, वरिष्ठ अधिकारियों तथा बहादुर जवानों की उपस्थिति में पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम बेतार वाहिनी तथा कम्पोजिट अस्पताल, केरिपुबल के वरिष्ठ अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं खेलकर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है।

अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने पौधारोपण करने के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का भी संकल्प लिया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी अभियानों का निरंतर आयोजन करता रहेगा।





More Stories
दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अब पेंशन के पेंडिंग आवेदन 7 दिन में निपटेंगे; रेखा सरकार ने QRT बनाई
अब दिल्ली में नहीं बनेगा कूड़े का पहाड़! मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया फ्रेश वेस्ट प्लांट का शिलान्यास
कौन हैं मांट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा? कांग्रेस में हुए शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,
अनुपमा (सबकी सहेली) के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ