
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/दक्षिणी दिल्ली/शिवकुमार यादव। राजधानी दिल्ली में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसएलएफ ओखला में शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया।

सीएम रेखा ने वर्चुअल माध्यम से गाजीपुर व सिंघोला में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग एवं गाजीपुर में बायो गैस प्लांट और कोटला मुबारकपुर में मातृत्व एवं बाल कल्याण केंद्र का लोकार्पण किया। तीनों फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की क्षमता 3000 टन प्रतिदिन की होगी, जहां नए कचरों का आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण होगा।
बताया कि इनके तैयार होने के बाद नया कूड़े का पहाड़ नहीं बन सकेगा, साथ ही ओखला समेत भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइटों का दबाव घटेगा।
लगातार प्रयास से संभव हो पाया
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मात्र 18 महीने में ओखला लैंडफिल साइट का कूड़ा लगभग खत्म हो चला है, जो अधिकारियों-कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास से संभव हो पाया है। जब पिछली बार यहां आई थी और मंच से कूड़े के पहाड़ को बोला कि भई तुझे तो जाना पड़ेगा, तब विपक्ष के लोगों ने खूब चुटकी ली।

उन्होंने कहा कि मैं आज उन लोगों को बुलाकर दिखाना चाहती हूं कि अब तो कूड़े का पहाड़ जा रहा है। केवल पीठ बची है। कूड़े के पहाड़ के थोड़े बचे हिस्से के साथ आखिरी सेल्फी भी ली है। अभी जो हिस्सा दिख रहा है वो एक जनवरी 2025 के बाद का ही है। उससे पहले का सारी लीगेसी हटाई जा चुकी है।





More Stories
दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अब पेंशन के पेंडिंग आवेदन 7 दिन में निपटेंगे; रेखा सरकार ने QRT बनाई
ग्रुप केन्द्र केरिपुबल नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ
कौन हैं मांट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा? कांग्रेस में हुए शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,
अनुपमा (सबकी सहेली) के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ