
गुभाना गांव के लोकहित पुस्तकालय में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों व समिति सदस्यों ने भगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सिंह का जन्म 28सितंबर 1907 को हुआ था।

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी थे। चंद्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया।
पहले लाहौर में बर्नि सैंडर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली केंद्रीय संसद सेंट्रल असेंबली में बम विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह को बुलंदी प्रदान की। उन्होंने असेंबली में बम फैंक कर भागने से मना कर दिया। जिसके फलस्वरूप उन्हें अंग्रेज सरकार ने 23 मार्च1931 को फांसी दे दी गई श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार पहलवान रामकुमार सतबीर सिंह सुदेश कौशिक काला माजरी दीपक कौशिक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम