ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत

-अंतराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश के तत्वावधान में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मध्य स्लोगन/ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव: कार्यक्रम में ऋषिकेश के माननीय महापौर श्री शंभू पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तथा उप नगर अयुक्त श्रीमती अंकिता जोशी, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एस.एस. भंडारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों, स्वच्छ वायु के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छ हवा स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है जिसमें युवाओ की मुख्य भूमिका हमेशा रहेगी ।

इस दौरान विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, पैदल चलने एवं साइकिल चलाने को बढ़ावा देने, कचरा कम करने तथा ऊर्जा की बचत जैसे उपायों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।महापौर  शंभू पासवान  द्वारा विद्यार्थियों को “स्वच्छता एवं अपने शहर को प्रदूषणमुक्त बनाने मे भागीदारी निभाने हेतु शपथ दिलाई गई ।” सामूहिक संकल्प का आह्वान किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox