ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO

-ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत द्वारका पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई! -आइवरी कोस्ट का नागरिक विदेशी अधिनियम के मामले में कोर्ट ट्रायल से बच रहा था

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत द्वारका जिला पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के दौरान एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी अधिनियम के मामले में लंबे समय से अदालत की कार्रवाई से बच रहा था। आरोपी को वर्ष 2024 में अदालत ने प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओकेचुक्वु जोसेफ, निवासी आइवरी कोस्ट, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। वह पहले थाना मोहन गार्डन में दर्ज हो चुका था।

ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत शुरू हुई तलाश
दिल्ली पुलिस आयुक्त की ओर से शुरू किए गए ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत द्वारका जिले में ऐसे विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन किया जा रहा है, जो वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भारत में रह रहे हैं। साथ ही आपराधिक मामलों में शामिल विदेशी नागरिकों की मौजूदा स्थिति की भी जांच की जा रही है।

इसी अभियान के तहत डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश और एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में एंटी-नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर सतीश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

तकनीकी निगरानी से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मानव सूचना के आधार पर 10 अगस्त 2026 को थाना डाबरी क्षेत्र से एक विदेशी नागरिक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वर्ष 2020 के मामले से संबंधित जमानत आदेश पेश किए।

इसके बाद पुलिस ने ई-कोर्ट पोर्टल के जरिए मामले की स्थिति की जांच की। जांच में सामने आया कि संबंधित अदालत ने 23 फरवरी 2024 को आरोपी को प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया था।

अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद 11 अगस्त 2026 को संबंधित अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी विदेशी अधिनियम से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुका है। ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत पुलिस की ओर से ऐसे अन्य विदेशी नागरिकों की भी तलाश और सत्यापन जारी है, जो निर्धारित अवधि से अधिक समय से भारत में रह रहे हैं या आपराधिक मामलों में वांछित हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox