द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर

-आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की चेन व 2,000 रूपये नकद बरामद

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/- द्वारका जिले के थाना बिंदापुर की क्रैक टीम ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक सक्रिय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की चेन, 2,000 रूपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को अनिल कुमार वर्मा ने अपनी दुकान से सोने की चेन, सोने की अंगूठी, नकदी, मोबाइल फोन और ब्ब्ज्ट कैमरा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 150 से अधिक ब्ब्ज्ट कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी की बाइक की पहचान की।
तकनीकी जांच और मोबाइल विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने परवीन उर्फ सचिन (39 वर्ष), निवासी कृष्णा पुरी, तिलक नगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था। चोरी से पहले उसने लगातार दो दिनों तक दुकान की रेकी की और बुजुर्ग दुकानदार को अकेला देखकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन, 2,000 नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox