“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और अभिनेता अक्षय कुमार के साथ किया योगाभ्यास -सभी ने साथ मिलकर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

हरियाणा/सिमरन मोरया/- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम, नई दिल्ली में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं फिट भारत का संदेश दिया।

इस विशेष आयोजन में फिट इंडिया एम्बेसडर, मिसेज इंडिया 2019 एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. किरण छिल्लर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. किरण छिल्लर ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तथा बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार के साथ योगाभ्यास कर योग और फिटनेस के प्रति लोगों को योग के लिए प्रेरित किया।

डॉ. किरण छिल्लर लंबे समय से फिट इंडिया अभियान, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और नशा मुक्त भारत जैसे सामाजिक अभियानों से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित मंच पर उनकी भागीदारी बहादुरगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का विषय रही।

कार्यक्रम में फिट इंडिया एम्बेसडर दंपति दीपक छिल्लर एवं डॉ. किरण छिल्लर ने हजारों प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। दोनों लगातार समाज में फिटनेस, खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने योग को भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत बताते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

हजारों लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में डॉ. किरण छिल्लर की सहभागिता बहादुरगढ़ के लिए गौरव के क्षण लेकर आई। उनकी उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित किया कि बहादुरगढ़ की प्रतिभाएं राष्ट्रीय मंचों पर अपनी सशक्त पहचान बना रही हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

योग, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में डॉ. किरण छिल्लर का योगदान न केवल बहादुरगढ़ बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox