नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की ‘एंटी-जेल बेल एंड प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल’ ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक घोषित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोर्ट की सुनवाई से लगातार बच रहा था, जिसके बाद अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
क्या है पूरा मामला?
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बृजेश दास पुत्र महादेव दास के रूप में हुई है। बृजेश के खिलाफ साल 2023 में द्वारका नॉर्थ थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और कोर्ट में पेश होने से बच रहा था। लगातार गैर-हाजिर रहने के कारण, 21 मई 2026 को द्वारका कोर्ट के विद्वान जेएमएफसी (साउथ-वेस्ट) श्री राहुल कटारे ने आरोपी बृजेश दास को कानूनन ‘घोषित भगोड़ा’ (P.O.) करार दिया था।
सीक्रेट इनपुट और पुलिस का जाल-
भगोड़ों को दबोचने के लिए एसीपी सुभाष मलिक के करीबी पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल अंकुर और कांस्टेबल रोहित शामिल थे।
ठिकाना बदल कर पार्किंग में किया काम-
पुलिस टीम लगातार तकनीकी और जमीनी स्तर पर आरोपी की जानकारी जुटा रही थी। 7 जून 2026 को टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि बृजेश दास ने पुलिस से बचने के लिए अपना पुराना पता छोड़ दिया है और अब वह नजफगढ़ के बापरोला स्थित नांगली विहार एक्सटेंशन में छिपकर रह रहा है। इसके साथ ही वह तिलक नगर में स्थित DUSIB पार्किंग में काम कर रहा है।
पार्किंग में बिछाया जाल-
इस पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस टीम तुरंत तिलक नगर स्थित पार्किंग स्थल पर पहुंची और वहां जाल बिछाया। जैसे ही मुखबिर ने इशारा किया, वंहा मौजूद पूरी पुलिस टीम एक्शन में आई और आरोपी बृजेश दास को मौके पर ही दबोच लिया।
कानूनी कार्रवाई-
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को द्वारका नॉर्थ थाने लेकर आई, जहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी बृजेश दास का इससे पहले कोई अन्य आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा