द्वारका में बाइक लूट गैंग का भंडाफोड़, 7 किशोर दबोचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-3 चोरी की बाइक बरामद -चाकू के बल पर वारदात को दिया अंजाम

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में सात नाबालिगों (सीसीएल) को पकड़ा गया है, जो मिलकर लूटपाट और बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल थे। यह मामला उस समय सामने आया जब 15 मार्च 2026 को मोहन गार्डन निवासी एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे रोककर चाकू की नोक पर हमला किया और उसकी बाइक व नकदी लूटकर फरार हो गए।

10 किलोमीटर तक खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज
घटना की गंभीरता को देखते हुए द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब 10 किलोमीटर के दायरे में फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिसके बाद आरोपियों की पहचान और लोकेशन का सुराग मिला। पुलिस ने तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय सूत्रों की मदद भी ली।

योजना बनाकर कर रहे थे वारदात
जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले से योजना बनाकर बाइक लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पकड़े गए सभी किशोर आरोपी आसानी से पैसा कमाने के मकसद से इस रास्ते पर चल पड़े थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी एक साथी के जन्मदिन को पहाड़ी इलाके में धूमधाम से मनाने के लिए पैसों का इंतजाम करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने बाइक लूट और चोरी की घटनाएं कीं।

पुलिस ने 7 आरोपियों को किया काबू
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लूटी गई बाइक बरामद की। इसके बाद एक और साथी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस तरह कुल सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

तीन बाइक बरामद, कई मामले सुलझे
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन चोरी/लूटी गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से द्वारका और नजफगढ़ इलाके के कई लंबित मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की सतर्कता से अपराध पर लगाम
द्वारका पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अपराधियों पर नजर रखने और तकनीकी जांच के जरिए ऐसे गिरोहों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि आम जनता की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox