
करोबार/सिमरन मोरया/- 26 फरवरी 2026, सुबह 10:40बजे के आसपास भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुख बना हुआ है। बीएसई सेंसेक्स पिछले क्लोज (82,276) से करीब 250अंक ऊपर 82,526के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई निफ्टी 25,550के आसपास घूम रहा है (पिछला क्लोज 25,482.50)। सुबह के सत्र में बाजार ने 200-300अंक की तेजी दिखाई, लेकिन कुछ भारी भरकम शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग से थोड़ी नरमी आई। फिर भी निफ्टी 25,500के ऊपर टिका हुआ है।
क्यों चढ़ रहा है बाजार?
मुख्य वजह ग्लोबल सेंटिमेंट है। अमेरिकी चिपमेकर एनवीडिया के तगड़े तिमाही नतीजों (डेटा सेंटर सेगमेंट में भारी ग्रोथ) ने वॉल स्ट्रीट को ऊपर खींचा, जिसका असर एशियाई बाजारों और भारतीय आईटी सेक्टर पर पड़ा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने पिछले सत्र में नेट खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) लगातार सपोर्ट दे रहे हैं। आज सेंसेक्स-निफ्टी मंथली एक्सपायरी का दिन भी है, जिससे वोलेटिलिटी बढ़ सकती है। जियोपॉलिटिकल टेंशन (US-Iran) और ट्रंप टैरिफ की अनिश्चितता के बावजूद टेक ऑप्टिमिज्म हावी है।
आज इन स्टॉक्स में मच सकती है हलचल
टॉप गेनर्स –
टेक महिंद्रा (+1.53%)
एचसीएल टेक (+1.02%)
इनफोसिस (+0.88%)
श्रीराम फाइनेंस (+1.70%)
बजाज ऑटो, अदानी पोर्ट्स, एसबीआई लाइफ, मैक्स हेल्थ
टॉप लूजर्स –
कोल इंडिया (-0.96%)
एसबीआई (-0.71%)
पावरग्रिड (-0.67%)
अदानी एंटरप्राइजेज (-0.57%)
हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक, टाटा स्टील





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?