गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर पर अमानवीय अत्याचार, आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम/उमा सक्सेना/-   हरियाणा के गुरुग्राम से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवती के साथ उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा कथित रूप से क्रूर व्यवहार और हिंसा किए जाने का आरोप है। प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता बीएससी की छात्रा है और उसकी मां त्रिपुरा में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी शिवम को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

शादी का झांसा और लगातार प्रताड़ना

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में दोनों गुरुग्राम के एक पीजी में साथ रहने लगे। कुछ समय बाद आरोपी को युवती के चरित्र पर संदेह होने लगा, जिसके बाद कथित तौर पर उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि उसे कई दिनों तक कमरे में रोके रखा गया और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर युवती के साथ मारपीट कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे धमकाया। पीड़िता की मां ने भी गुरुग्राम पहुंचकर आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आवश्यक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox