सराय रोहिल्ला में दिनदहाड़े 60 लाख की लूट का खुलासा                          

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-सात शातिर अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   उत्तर जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सराय रोहिल्ला थाना और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई में 60 लाख रुपये की सशस्त्र लूट की गुत्थी सुलझाते हुए सात कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर मोबाइल एक्सेसरी कारोबारी के कर्मचारियों से नकदी लूटी थी। हैरानी की बात यह रही कि वारदात में फर्म का ही एक कर्मचारी शामिल निकला, जिसने अंदरूनी जानकारी देकर पूरी साजिश रची।

दिनदहाड़े वारदात से मचा था हड़कंप
7 जनवरी 2026 को थाना सराय रोहिल्ला में पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि सुभद्रा कॉलोनी स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय के सामने बाइक सवार बदमाशों ने 60 लाख रुपये लूट लिए। शिकायतकर्ता संदीप स्वामी, जो Karol Bagh स्थित मोबाइल एक्सेसरी की दुकान में कार्यरत हैं, अपने सहकर्मी शिवा के साथ रोहिणी सेक्टर-8 से नकदी लेकर स्कूटी से दफ्तर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोककर हथियार दिखाते हुए रकम छीन ली और फरार हो गए। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज
पुलिस टीम ने रोहिणी से घटनास्थल तक लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 50 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गई और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) व आईपी डिटेल्स का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान शक की सुई कर्मचारी शिवा पर गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

शिवा ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों को नकदी के मूवमेंट की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने राजीव और करण को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की।

फरार बदमाशों की धरपकड़
आगे की कार्रवाई में चार अन्य आरोपियों—कर्नैल सिंह, राहुल उर्फ पहाड़ी, रोहित उर्फ सनी सचदेवा और नसीम—को हिंदूराव अस्पताल के पास से कार समेत दबोचा गया, जब वे दिल्ली छोड़ने की फिराक में थे। इनके कब्जे से 28 लाख 12 हजार 800 रुपये नकद, एक कार, एक स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया गया।

दो करोड़ की अगली वारदात की थी तैयारी
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह करोल बाग इलाके में दो करोड़ रुपये की एक और बड़ी लूट की योजना बना रहा था। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनकी यह साजिश नाकाम कर दी गई।

गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-एनसीआर में कई अन्य लूट, स्नैचिंग, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित रहे हैं। कई आरोपी घोषित अपराधी (PO) और बदमाश सूची (BC) में शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox