हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
June 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला

-जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा/सिमरन मोरया/-  हरियाणा के कैथल जिले के गुहला-चीका खंड के गांव खरकां में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 10वीं कक्षा के छात्र नवराजदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी विनीत घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

जानकारी के अनुसार नवराजदीप ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसकी कुछ हमउम्र छात्रों से झगड़ा हो गया। इसी दौरान हमलावरों ने नवराजदीप और विनीत पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में नवराजदीप के शरीर पर 8 से 10 चाकू के वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनीत घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि मृतक की आरोपियों से पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना रामथली नहर के पास की है जहां पर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने 5 नामजद और12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox