
हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के कैथल जिले के गुहला-चीका खंड के गांव खरकां में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 10वीं कक्षा के छात्र नवराजदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी विनीत घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
जानकारी के अनुसार नवराजदीप ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसकी कुछ हमउम्र छात्रों से झगड़ा हो गया। इसी दौरान हमलावरों ने नवराजदीप और विनीत पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में नवराजदीप के शरीर पर 8 से 10 चाकू के वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनीत घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि मृतक की आरोपियों से पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना रामथली नहर के पास की है जहां पर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने 5 नामजद और12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





More Stories
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!