सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान

-घोषणा के बाद गिरते बाजार में भी कंपनी के शेयर एक फीसदी चढ़ गए -नौ महीने में भी बढ़ा मुनाफा

मुंबई/सिमरन मोरया/-  सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए अपने पहले अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। इस पीएसयू ने 5 रुपये मूल्य वाले हर इक्विटी शेयर पर 35 रुपये का अंतरिम लाभांश देने का फैसला किया है। यह लाभांश शेयर के अंकित मूल्य का 700% है। इसके लिए रिकॉर्ड या एक्स डेट 18 फरवरी तय किया गया है।

शेयर बाजार को दी जानकारी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में यह जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि उसके निदेशकमंडल ने अंतरिम लाभांश के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 18 फरवरी 2026 तय किया गया है। मतलब कि उस तारीख को जिस भी शेयरहोल्डर के पास कंपनी का शेयर होगा, उन्हें अंतरिम लाभांश का भुगतान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में HAL ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों के अनुसार, कंपनी के समेकित शुद्ध लाभ में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 30% की वृद्धि हुई है।

11% बढ़ा है रेवेन्यू
वित्त वर्ष 2025-26 की तीसदी तिमाही के दौरान एचएएल ने 1,867 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 11% की वृद्धि देखी गई। अब यह बढ़कर 7,699 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 6,957 करोड़ रुपये था। इस तिमाही के दौरान, कंपनी का कर-पूर्व लाभ (profit before tax) भी बढ़कर 2,487 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 2,042 करोड़ रुपये था। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 1,871 करोड़ रुपये का EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 1,682 करोड़ रुपये से अधिक है।

नौ महीने में भी बढ़ा मुनाफा
दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों के लिए, HAL ने 19,146 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 4,919 करोड़ रुपये का नेट प्रोफिट दर्ज किया है। इस तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 6,139 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल के 5,552 करोड़ रुपये से अधिक है। यह वृद्धि काफी हद तक राजस्व वृद्धि के अनुरूप है।

चढ़ गए शेयर
बीएसई में गुरुवार को सुस्ती छाई है। लेकिन अंतरिम लाभांश की घोषणा के बाद इसके शेयर चढ़ गए। दोपहर बाद ढाई बजे HAL के शेयर BSE पर 1% चढ़कर 4,173 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। हाल के दिनों में HAL के शेयरों पर कुछ दबाव देखा गया है। इसकी वजह LCA Mk1A लड़ाकू विमानों की डिलीवरी समय-सीमा को लेकर चिंताएं और भारत के अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम में निजी क्षेत्र के प्रतिद्वंद्वियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा है। पिछले एक महीने में शेयर में करीब 8% की गिरावट आई है। हालांकि, लंबी अवधि में शेयर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पिछले एक साल में शेयर में 15% का इजाफा हुआ है, और पिछले तीन सालों में यह 243% बढ़ा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox