रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

-गश्ती टीम की सतर्कता से रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी; 10 मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, पांच मामले सुलझे

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तरी जिला के थाना रूप नगर पुलिस ने झपटमारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 छीने/चोरी किए गए मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस कार्रवाई से छीन-झपट और वाहन चोरी के कुल पांच मामलों का खुलासा हुआ है।

घटना का विवरण
उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को हेड कांस्टेबल संदीप और हेड कांस्टेबल कुलदीप इलाके में नियमित गश्त पर थे। दोपहर करीब 1 बजे बिरला मिल्स, कमला नगर के पास उन्होंने एक युवक को “चोर-चोर” चिल्लाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों का पीछा करते देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख (29 वर्ष) और एक 17 वर्षीय सीसीएल “के”, दोनों निवासी मुबारकपुर डबास, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से शिकायतकर्ता का सैमसंग मोबाइल फोन सहित छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नांगलोई थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

शिकायत और मामला दर्ज
शिकायतकर्ता एके (17 वर्ष), निवासी संत नगर, बुराड़ी ने बताया कि वह कमला नगर में सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर गश्ती पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

इस संबंध में थाना रूप नगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथी दीपक उर्फ छोटू, निवासी करण विहार, दिल्ली का नाम उजागर किया, जिसके पास अन्य छीने/चोरी किए गए मोबाइल फोन थे।

इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, एसएचओ रूप नगर और एसीपी सिविल लाइंस श्री विकास मीना के मार्गदर्शन में गठित टीम ने लगातार छापेमारी कर 7 फरवरी 2026 को किराड़ी क्षेत्र से दीपक उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरोह का तरीका
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर सुनसान इलाकों में लोगों को निशाना बनाते थे। मोबाइल छीनने के बाद वे उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे। शाहरुख ने करीब एक माह पहले नांगलोई क्षेत्र से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी।

बरामद 10 मोबाइल फोनों में से चार को दर्ज मामलों से जोड़ा जा चुका है, जबकि शेष मोबाइल फोनों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

बरामदगी
. 10 छीने/चोरी किए गए मोबाइल फोन
. एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्तताओं की भी जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox