क्रिकेटर रिंकू सिंह की पर्सनल लाइफ में बड़ा मोड़, प्रिया सरोज संग शादी की तारीख तय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्रिकेटर रिंकू सिंह की पर्सनल लाइफ में बड़ा मोड़, प्रिया सरोज संग शादी की तारीख तय

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख आखिरकार तय हो गई है। दोनों इस साल जून में IPL के बाद शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि क्रिकेट की व्यस्तताओं के कारण शादी की तारीख में कई बार बदलाव करना पड़ा, लेकिन अब जून का महीना फाइनल है। शादी काशी (वाराणसी) में होगी।

शादी की तारीख में बार-बार बदलाव
शादी की तारीख में बार-बार बदलाव की वजह रिंकू की क्रिकेट प्रतिबद्धताएं रहीं। शुरुआत में विवाह 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में तय था, लेकिन घरेलू क्रिकेट सीजन के चलते इसे टाल दिया गया। फिर फरवरी 2026 की डेट फिक्स हुई, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप (फरवरी-मार्च 2026) और आईपीएल (मार्च-मई 2026) के कारण इसे भी आगे बढ़ाना पड़ा। परिवार के मुताबिक, अब आईपीएल खत्म होने के बाद जून में शादी होगी। सोनू सिंह ने कहा कि पहले 11-12 जून की तारीख पर विचार था, लेकिन आईपीएल फाइनल की व्यस्तता को देखते हुए नई डेट निकाली जाएगी।

जून 2025 में हुई थी सगाई
मालूम हो कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की जोड़ी पिछले साल से चर्चा में है। दोनों की सगाई 8जून 2025को लखनऊ के एक लग्जरी होटल में हुई थी। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, अभिनेत्री जया बच्चन और क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार जैसी हस्तियां शामिल हुईं। सगाई एक निजी लेकिन भव्य कार्यक्रम था, जिसमें राजनीति और क्रिकेट जगत के लोग एक साथ नजर आए।

बता दें, प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद और भारत की सबसे युवा महिला सांसद हैं। लेकिन पेशे से वकील हैं। रिंकू सिंह, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL खेलते हैं, ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जहां प्रिया ने उनकी तस्वीरें लाइक कीं। बाद में दोनों के परिवारों ने इसे अरेंज्ड मैरिज में बदल दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox