शानदार प्रदर्शन के बावजूद सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा टीम इंडिया में मौका, ICC नियम बने बड़ी बाधा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शानदार प्रदर्शन के बावजूद सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा टीम इंडिया में मौका, ICC नियम बने बड़ी बाधा

-अंडर-19 को लेकर आईसीसी का नियम

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  भारतीय अंडर-19 टीम ने एक बार विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों के अंतर से हराया। भारत की जीत में सबसे अहम योगदान रहा वैभव सूर्यवंशी का। बिहार के इस 14 साल के लड़के ने मात्र 80 गेदों में 175 रनों की धुंआधार पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के चर्चा चारों तरफ हो रहे हैं। चर्चा ये भी है कि जल्द ही उन्हें सीनियर टीम में मौका मिल सकता है लेकिन सूर्यवंशी के लिए अभी यह संभव नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे की दमदार प्रदर्शन के बाद भी मौका क्यों नहीं मिलेगा। तो आपको बता दें कि उनकी राह में आईसीसी के नियम बाधा बन रहें हैं।

क्या है आईसीसी का नियम
बैभव सूर्यवंशी के सामने सबसे बड़ी बाधा है आईसीसी का न्यूनतम उम्र वाला नियम। 2020 में लागू किए गए नियम के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए 15 साल का होना जरूरी है। यह नियम खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं, वैभव अभी मात्र 14 साल के हैं। मतलब साफ है कि सूर्यवंशी फिलहाल कितने भी शतक पर शतक लगा लें लेकिन सीनियर टीम में अभी मौका नहीं मिल सकता। वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था। फरवरी 2026 में अंडर-19 विश्व कप जीतते समय वह तकनीकी रूप से 14 साल के ही थे।

अंडर-19 को लेकर आईसीसी का नियम
दिलचस्प बात ये है कि वैभव सीनियर टीम के अभी छोटे हैं लेकिन अंडर-19 टीम के लिए अब वह दोबारा नहीं खेल सकते हैं। बीसीसीआई के नियम के मुताबिक एक खिलाड़ी सिर्फ एक बार अंडर-19 विश्व कप खेल सकता है। इस नियम का मकसद है कि हर टूर्नामेंट में नए खिलाड़ियों को मौका मिले। 2026 अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद वैभव अब 2028 या 2030 का अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox