
बिहार/सिमरन मोरया/- पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल से PMCH शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य स्थिति में गिरावट आने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
जानकारी अनुसार, पप्पू यादव को हाल ही में 1995 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए IGIMS अस्पताल लाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें PMCH शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। उनके समर्थकों और परिजनों में इसको लेकर चिंता का माहौल है और बेहतर इलाज की मांग की जा रही है।
गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की अचानक बिगड़ी हालत
मामला वर्ष 1995 का है, जब पटना के गर्दनीबाग थाने में विनोद बिहारी लाल नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने धोखाधड़ी कर उनका मकान किराए पर लिया और बाद में उस मकान का इस्तेमाल सांसद कार्यालय के रूप में किया गया। आरोप है कि किराए पर लेते समय इस बात को छिपाया गया था।
अस्पताल में पप्पू यादव का जारी है इलाज
इस मामले में हाल ही में पटना की एमपी-एमएलए अदालत ने पप्पू यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। यह आदेश लंबे समय तक अदालत में पेश न होने के कारण दिया गया था। इससे पहले कोर्ट गिरफ्तारी वारंट और इश्तेहार भी जारी कर चुकी थी। अब गिरफ्तारी और बिगड़ती तबीयत के बीच पप्पू यादव का इलाज जारी है।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा